About Us

हमारे बारे में — ShayariSaaz.com

हर किसी के पास कहने के लिए बहुत कुछ होता है लेकिन हर एहसास को शब्द मिल जाएँ यह जरूरी नहीं। ShayariSaaz.com इसी अनकहे एहसास को खूबसूरत शब्दों में पिरोने की एक छोटी सी कोशिश है। कभी किसी की याद दिल को छू जाती है, कभी मोहब्बत चेहरे पर मुस्कान ले आती है, कभी रिश्तों की खूबसूरती कुछ शब्दों में बयां करने का मन करता है और कभी दिल के दर्द को सिर्फ एक शायरी ही सही तरह समझ पाती है। ShayariSaaz.com पर हम ऐसे ही अलग-अलग एहसासों को शब्दों का रूप देने का प्रयास करते हैं।

ShayariSaaz.com हिंदी शायरी और खूबसूरत शब्दों से जुड़ा एक ऐसा मंच है, जहाँ आपको प्यार, दोस्ती, जिंदगी, दर्द, बेवफाई, रिश्तों, मोटिवेशन, एटीट्यूड और कई दूसरे भावनात्मक विषयों पर शायरी और पंक्तियाँ पढने को मिलती हैं। हमारा प्रयास है कि यहाँ मिलने वाली सामग्री केवल पढने तक सीमित न रहे बल्कि आपको अपने किसी एहसास, रिश्ते या याद से जोड सके।

क्यों नाम रखा — ShayariSaaz?

हमारे लिए “साज” सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक विचार है। जिस तरह कोई साज अलग-अलग सुरों को मिलाकर एक खूबसूरत धुन बनाता है उसी तरह शब्द भी भावनाओं को जोडकर एक खूबसूरत एहसास बना सकते हैं। कभी कुछ शब्द मोहब्बत की धुन बन जाते हैं कभी वही शब्द किसी की याद बनकर दिल में उतरते हैं और कभी किसी अनकहे दर्द को आवाज दे देते हैं। इसी सोच से बना है — ShayariSaaz — जहाँ एहसासों को मिलते हैं शब्द।

आपका साथ हमारे लिए खास है

ShayariSaaz.com अभी एक सफर है और इस सफर की सबसे खूबसूरत बात हमारे पाठक हैं। आपका पढना, किसी शायरी को पसंद करना, उसे अपने किसी खास इंसान तक पहुँचाना या हमें अपनी प्रतिक्रिया देना हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हम चाहते हैं कि जब भी आप ShayariSaaz.com पर आएँ, यहाँ मिले शब्द आपके दिल को छू जाएँ और आपकी अनकही बात बन जाएँ।

हमसे जुड़े रहने और हमारे शब्दों को अपना समय देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।❤️